Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दून पब्लिक स्कूल में कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने रस्साकशी में दिखाया जोर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के दून पब्लिक स्कूल में बुशिकॉन डोजो के कराटे समर कैंप का 2 जून को समापन हुआ. 5 दिवसीय समर कैंप में प्रतिभागी बच्चों ने एक ओर जहां कराटे का अध्ययन व अभ्यास किया, वहीं, कई प्रकार के फन गेम्स में जमकर मस्ती भी की. अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी ने प्रतिभागियों को किहोन सीरीज, हियन सीरीज, एडवांस काता व अप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया. कैंप की समाप्ति से पहले बच्चों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में अपनी ताकत दिखाई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के उप निदेशक सुनील सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में प्रगति प्रिया, समृद्धि कुमारी, सौरभ रवानी व शिवांग संभव शामिल हैं. कैंप के सफल संचालन में संघ के सचिव शिहान मनोज शर्मा, राष्ट्रीय कराटे निर्णायक सेंसेई सूरज वर्मा, सेंसेई कपिल रवानी, ममता पांडे, सेंसेई पवन बर्णवाल, सुनील साव, कृष्ण कुमार साव, संदीप पासवान, जुली कुमारी आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-oppose-opening-of-stone-quarry-in-topchanchi-village/">धनबाद

: तोपचांची के गांव में पत्थर खदान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही