Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अशोक चक्र से सम्मानित शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा के 32 वें शहादत दिवस पर 3 जनवरी मंगलवार को समारोह आयोजित होगा. समारोह की तैयारी जोर-शोर से शुरू भी हो गई है. नगर निगम ने प्रतिमा स्थल को सजाने-संवारने का काम कर्मियों के जिम्मे डाल दिया है. सोमवार को नगर निगम के कर्मियों ने शहीद एसपी की आदमकद प्रतिमा की साफ सफाई की. आसपास जमा धूल कण को हटाने के साथ पानी का छिड़काव भी किया गया. रणधीर वर्मा मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दो साल बाद इस बार 3 जनवरी को संगीतमय समारोह आयोजित होने वाला था. देश के प्रसिद्ध संगीतकारों को निमंत्रण भी भेज दिया गया था. परंतु फिर कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब सादा समारोह में शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी. समारोह में कल 3 जनवरी को शहीद की पत्नी व पूर्व सांसद प्रो. रीता वर्मा, सांसद पीएन सिंह, डीसी संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. ज्ञात हो कि 3 जनवरी 1991 को हीरापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में डकैतों से लोहा लेते हुए धनबाद के तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा शहीद हो गए थे. इस गोलाबारी में उनके साथ श्यामल चक्रवर्ती भी शहीद हो गए. उनकी पुण्यतिथि आईएसएम गेट के पास हर साल मनाई जाती है. [wpse_comments_template]
धनबाद: शहीद रणधीर वर्मा के शहादत दिवस पर 3 जनवरी को आयोजित होगा समारोह
Last Updated: Jan 02, 2023 12:00 AM (IST)