Search

 
 
 

धनबाद: हनुमान जयंती पर केंदुआ में निकली भव्य निसान शोभा यात्रा

 
 Putki : पुटकी (Putki) हनुमान जयंती पर केंदुआ में भव्य विशाल निसान शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 2000 से ज्यादा पवन पुत्र हनुमान भक्त शामिल हुए. महिलाएं हाथों में 501 निसान थामे चल रही थी. वही नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान शिव,पार्वती, श्री राम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण के साथ भालू व बंदर का वेश धारण कर झांकी में शामिल हुए. तीन घंटे की शोभा यात्रा में केंदुआ, करकेंद शहर हनुमान निसान से लहराता रहा. शहर में जय श्री राम, जय हनुमान के नारे गूंजते रहे, जबकि डीजे पर गीत व धुन बजते रहे. शोभा यात्रा में शामिल भक्त नाचते गाते चल रहे थे. जुलूस में शामिल भक्तों के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह शर्बत ,ठंडे पेय जल की व्यवस्था की गई थी. शोभा यात्रा सुबह 9 बजे केंदुआडीह थाना मोड़,करकेन्द, गल्ला पट्टी,रानी सती मन्दिर,सिनेमा हॉल,बीच बाजार न्यू सब्जी मंडी का भ्रमण करते हुए वापस मंदिरलौटी. इस अवसर पर हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गई. छप्पन भोग लगाने के साथ भंडारा का आयोजन किया गया. संध्या में महा आरती की गई. इसके पूर्व हनुमान जयंती पर समिति द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ व बुधवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित हुआ. केंदुआ पूल स्थित मंदिर के साथ पुटकी, मुनिडीह के हनुमान मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम किये गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही