Search

धनबाद : हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने लिया गोरक्षा का संकल्प

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही. हिंदू संगठन एकल अभियान ने  भूईंफोड़ मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सभी ने गोरक्षा का संकल्प लिया. शोभायात्रा स्टील गेट, सरायढेला होते हुए शाम में रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां राम भक्त हनुमान की आरती की गई. शोभायात्रा में राजनीतिक दल, व्यवसायी समेत विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों लोग जयकारा लगाते चल रहे थे. भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान व एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी थी. जय श्रीराम, जय हनुमान के घोष से वातावरण गूंजित रहा. प्रताप ने कहा कि जो हिंदू विचारधारा से भटके लोग अब धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं. शोभायात्रा में इसकी झलक देखने को मिली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-father-washes-the-feet-of-women-in-the-church-on-holy-thursday/">धनबाद

: पुण्य बृहस्पतिवार पर चर्च में फादर ने महिलाओं के पखारे पांव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp