Search

 
 
 

धनबाद:  होली के अवसर पर हर तरफ पुलिस की रहेगी पैनी नजर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त संदीप सिंह,एसएसपी संजीव कुमार व एडीएम नंदकिशोर गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. 22 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी.यह जानकारी एसपी व उपायुक्त ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बांटा गया है. जिला नियंत्रण कक्ष 7 मार्च को दोपहर 2 से 8 मार्च की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 है. जिसपर कभी भी संर्पक किया जा सकता है. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में एक अग्निशमन दस्ता भी उपस्थित रहेगा. साइबर थाना को सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाने का भी निर्देश दिया है. जिले के सभी तरह की शराब दुकानें, रेस्टोरेंट आदि को को बंद रखने का निर्देश है. शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही