Search

 
 
 

धनबाद : परशुराम जन्मोत्सव पर झरिया में 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 
Dhanbad : परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र सेना 22 अप्रैल को झरिया में भव्य शोभायात्रा निकालेगी. इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. झरिया के श्याम मंदिर सभागार में 18 अप्रैल को हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई. आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व सौंपा गया. बैठक की अध्यक्षता विप्रसेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने की. इस मौके पर  उन्होंने झरिया में पनशाला का भी उद्घाटन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगों से जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों का जुटान होगा. संगठन महामंत्री शुशील शर्मा ने कहा कि समारोह में धनबाद सांसद पीएन सिंह, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीद्र पांडेय, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे.

इन्हें किया गया सम्मानित

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने श्री श्याम प्रभु मंदिर झरिया के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल लोयलका, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, स्वर्गीय डॉ. उर्मिला सिन्हा, विप्रसेना के मार्गदर्शक रोहित शर्मा, वरिष्ठ अभिभावक गोविन्द शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. बैठक में जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष गोविन्द शर्मा, संगठन मंत्री विष्णु त्रिपाठी, प्रवक्ता महेंद्र भगानिया, रोहित शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की सुधा मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू तिवारी,अंजू शर्मा, निशा शर्मा,सुधा मिश्रा,मयूरी त्रिवेदी,रेणु शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-30-hours-after-ob-ejaculation-in-godhar-the-management-completed-the-search-operation/">धनबाद

: गोधर में ओबी स्खलन के 30 घंटे बाद प्रबंधन ने की खोज अभियान की खानापूर्ति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही