Search

 
 
 

धनबाद : अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा

 
Nirsa : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दिन 22 जनवरी को निरसा में भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी. यह जानकारी निरसा मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी ने दी. उन्होंने कहा कि इस विशेष मौके पर उन्होंने निजी फंड से पूरे पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई करवाई है. 22 जनवरी को पंचायत के सभी गली-मोहल्लों व मंदिरों को फूल-माला, लाइट व दीपों से सजाया जाएगा. दोपहर बाद 3 बजे से गोपीनाथपुर मंदिर से गजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गोपीनाथपुर, सिनेमा हॉल मोड़ ,निरसा चौक, निरसा हटिया मोड़ होते हुए इंस्पेक्टर ऑफिस जाएगी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-house-caught-fire-due-to-short-circuit-in-bhooli-a-block-property-worth-lakhs-destroyed/">धनबाद

: भूली ए ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही