Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तपोवन कॉलोनी में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर निकली कलश यात्रा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के भुईफोड मंदिर के पास तपोवन कॉलोनी में 19 मई शुक्रवार को श्री श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर से निकलकर कलश यात्रा सहयोगी नगर स्थित राजाबांध तालाब पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा गया. सिर पर कलश लेकर महिलाएं शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस तपोवन स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंची. इस बीच हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, बाबा महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा. मंदिर कमेटी के संयोजक शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सोमवार तक चलेगा. इस बीच कलश-यात्रा, पंचांग पूजन, देव मूर्ति पूजन, नगर भ्रमण, देव प्रतिष्ठा पूजन, अर्चना, श्रृंगार, हवन, ब्राह्मण भोजन, भंडारा एवं जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे. तपोवन कॉलोनी के सुदेश दुबे व उनकी धर्मपत्नी रूबी दुबे ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बीएस सिंह, सचिव राधेश्याम, विकास सिन्हा, संतोष सिंह, राकेश सिन्हा, कमलेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आकाश पांडे, शेखर कुमार सिंह, शेरू सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही