Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में दूसरे दिन भी समस्याओं का हल ढूंढने में जुटे स्टूडेंट्स

 
Dhanad : मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल की ओर से  आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2022 के दूसरे दिन 26 अगस्त को भी विद्यार्थी प्रॉब्लम स्टेटमेंट का हल ढूंढने में लगे रहे. इधर, जूरी मेंबर में शामिल 20 सदस्य सभी टीमों से जानकारी लेकर उनका मूल्यांकन करते रहे. संस्थान के मीडिया मैनेजर प्रद्युम्न चौबे ने बताया कि हैकेथॉन का 36 घंटे का समय 26 अगस्त की रात 9.33 बजे पूरा होगा. इसके बाद सॉल्यूशन अप्रोच, क्रिटीकेलिटी, इंपैक्ट एंबिसियसनेस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, प्लान, एग्जीक्यूशन, डेमो और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर टीमों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी. भाग प्रतिभागी 113 विद्यार्थियों की 19 टीमों को छह प्रॉब्लम दिए गए हैं. उनके स्टेटमेंट के आधार पर छह विजेता चुने जाएंगे, जिन्हें रात को ही गोल्डन जुबिली लेक्चर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा. विजेता टीम को पुरस्कार स्वारूप एक लाख रुपए का चेक दिया जाएगा. समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

प्रधानमंत्री  करेंगे एसआईएच की टीम को संबोधित

आईआईटी-आईएसएम की मीडिया एंड ब्रांडिंग की डीन डॉ. रजनी सिंह ने बताया कि हैकेथान में आईआईटी-आईएसएम समेत देश के 75 नोडल सेंटरों पर 476 समस्याओं से जूझ रहे लगभग 15 हज़ार विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त की शाम 7:30 बजे संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आम ग्रामीण व मजदूरों की समस्याओं को समझने व उनका समाधान निकालने के साथ-साथ देश की आम जनता जमीनी स्तर की चुनौतियों से अवगत कराना है. उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए प्रेरित करना है, जो आम लोगों के लिए उपयोगी और इस्तेमाल करने में आसान हो. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-supply-started-in-jharia-from-late-evening-pipe-repair-work-completed/">धनबाद

: झरिया में आज देर शाम से जलापूर्ति शुरू, पाइप मरम्मत का काम पूरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही