Maithon : धनबाद जिले के चिरकुंडा की कॉलोनी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन 26 मई को मंडप प्रवेश के बाद आचार्य ने अरणि मंथन से अग्नि पैदा की. इसके बाद पूजन-अनुष्ठान शुरू हुए. अनुष्ठान में निरसा की विधायक अर्पणा सेनगुप्ता भी शरीक हुईं. उन्होंने अन्नपूर्णा कक्ष में जाकर भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. साथ ही पंगत में बैठकर खुद भी प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर मुखिया अजय पासवान, सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह, पंचायत समिति सदस्य रंजन सिंह, भोला यादव, कार्तिक महतो, भोला चौहान, सोनू सिंह, अमन सिंह, अविनाश यादव, अभिषेक, जयप्रकाश, गोलू आकाश, किरण साव, सुमित सिंह, मंजीत सिंह, ललिता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-to-the-decision-to-stop-enrollment-in-inter-in-sindri-college/">धनबाद
: सिंदरी कॉलेज में इंटर में नामांकन बंद करने के निर्णय का विरोध [wpse_comments_template]
धनबाद : मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन अरणि मंथन से पैदा हुई अग्नि
Leave a Comment