Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ऊर्जा मेला में बिजली के 302 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

Dhanbad : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल धनबाद की ओर से 21 जनवरी को जोड़ाफाटक रोड में ऊर्जा मेला लगाया गया. कैम्प में बिजली से संबंधित कुल 351 मामले आए, जिसमें 302 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. अन्य मामलों को दर्ज करा कर दो से तीन दिनों में निपटारा कराने की बात कहीं गयी. कैम्प में विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसई) एसके कश्यप, विद्युत कार्यपालक अभियंता धनबाद शैलेन्द्र भूषण तिवारी के अलावा धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव ने लोगों को नियमों व योजनाओं के प्रति जागरूक किया. शिविर में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई. बिजली उपयोग करने के साथ ही समय पर बिल का भुगतान करने की अपील की गई. साथ ही बिजली चोरी से बचने की हिदायत भी दी. विभाग के लोगों ने नए कनेक्शन के आवेदन व बिल में सुधार से संबधित शिकायतों को दर्ज किया. मौके पर ही 8 लोगों को नए कनेक्शन भी दिए गए. कैम्प में सहायक विद्युत अभियंता इरफान खान, सभी कनीय विद्युत अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-became-the-den-of-jungle-raj-movement-if-niranjans-killers-are-not-arrested-deepak-prakash/">

धनबाद : जंगलराज का अड्डा बना झरिया, निरंजन के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन- दीपक प्रकाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही