Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन दिग्गजों ने भरा पर्चा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन बुधवार 17 मई को कुल 42 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर कई प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. प्रत्याशियों को शुभ तिथि और मुहूर्त के हिसाब से नामांकन पत्र दाखिल करते देखा गया. प्रत्याशी लगातार अपने पुरोहित के संपर्क में रहे कि उन्हें कितने बजे नामांकन पत्र देना है. सबसे पहला नामांकन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरेंद्र सहाय उर्फ मुन्ना बाबू ने किया. उनके साथ अधिवक्ताओं की भीड़ चल रही थी. अध्यक्ष पद के लिए ही हरीश जोशी ने व उपाध्यक्ष पद के लिए राजदेव यादव भारती, अजय किशोर नारायण व धनेश्वर महतो ने नामांकन दाखिल किया. महासचिव पद की उम्मीदवारी के लिए जितेंद्र कुमार, विदेश कुमार दां एवं राजेंद्र गोप ने भी पर्चा भरा. जितेंद्र कुमार के साथ भारी संख्या में युवा अधिवक्ता समर्थक मौजूद थे. प्रत्याशियों के समर्थक आचार संहिता का पालन कर रहे हैं कि नहीं, इस पर चुनाव पदाधिकारियों की  नजर थी. लिहाजा प्रत्याशियों के समर्थक ने बार एसोसिएशन परिसर में नारेबाजी से परहेज किया. कोषाध्यक्ष पद के लिए आज मात्र एक उम्मीदवार देव कुमार प्रसाद ने नामांकन दायर किया, जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के पद के लिए दीपक कुमार साह एवं मुकुंद महतो ने पर्चा भरा. संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए बुधवार को तीन प्रत्याशी गोपाल जी पांडे, गजेंद्र कुमार एवं अमित कुमार सिंह ने नामांकन पत्र भरा. संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद के लिए भी तीन प्रत्याशी नीतू रानी, केदारनथ महतो, दिलीप कुमार प्रसाद ने नामांकन पत्र दायर किया. कार्यकारिणी सदस्य के लिए आज रणधीर कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिन्हा, अमित कुमार मोदक, दिलीप कुमार यादव, विभास कुमार महतो, भारत श्रीवास्तव, बिश्वजीत मिश्रा, रोशन कुमार साव, सुरेश प्रसाद यादव, मधुकर शर्मा, जगरनाथ महतो, संजय तिवारी, अतीश कुमार, मोहम्मद एनउल हक, मोहम्मद जुबेर, किशोर कुमार, महेंद्र गोप, कमल प्रसाद गुप्ता, प्रीतम कुमार वर्मा, देव शंकर दे, रोहित राहुल वर्मा, सत्येंद्र कुमार राम, राजन पाल, अनिल कुमार त्रिवेदी वपरमेश्वर राव ने नामांकन पत्र भरा. चुनाव पदाधिकारी देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने बताया कि 18 मई को नामांकन की अंतिम तिथि है. प्रत्याशी राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि वह गुरुवार को शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उन्हें भी अधिवक्ताओं का भारी समर्थन मिल रहा है.

पंद्रह लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार 17 मई को विभिन्न पदों के लिए मधुकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार राम, मुन्ना कुमार पासवान, साधन राय ,सुभाष चटर्जी, गोपाल जी पांडे, महेंद्र गोप, अंजनी कुमार झा, पूनम कुमारी, परमेश्वर राव, जयदेव बनर्जी, ब्रह्मा देव कुमार सिंह, सुधा कुमारी, अनिता कुमारी आचार्य, फिरोज कुमार दत्ता सहित 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही