धनबाद : माहे रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) माहे रमजान चल रहा है. इस माह में तीस दिनों तक रोजा रख कर मुस्लिम समाज अल्लाह को याद करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. इस्लाम धर्म के पाक पवित्र रमजान महीने का आज तीसरा जुमा है. धनबाद के मस्जिदों में शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई. तीसरे जुमे पर स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुस्लिम धर्म में जुमे के दिन का विशेष महत्व होता है. यह दिन नमाज के लिए ज्यादा खास माना जाता है. जुमे के दिन ही हजरत आदम अलैहिस्सलम को जन्नत से दुनिया में भेजा गया था और जुमे को ही उन्होंने जन्नत में वापसी की थी. शुक्रवार को कोयलांचल धनबाद के पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद, यतीम खाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद, नया बाजार ईदगाह मस्जिद सहित कई अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी, रोजेदार सुबह से ही तैयारी में जुटे हुए थे. दोपहर होते ही एक-एक कर अपने नजदीकी मस्जिदों में नमाजी जुटने लगे. पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद के इमाम मोहहमद निजामुद्दीन ने बताया कि माहे रमजान बरकत का महीना है, जो अल्लाह की इबादत करता है, अल्लाह भी उसकी दुआ जरूर कबूल करते हैं. रोजा रखने से इंसानियत आती है और अमीरों को भूख के महत्व के बारे में पता लगता है. उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म में रोज पांच टाइम की नमाज अदा की जाती है. नमाज अदा करना इस्लाम के मूल सिंद्धात में भी शामिल है. हालांकि बाकी दिनों की अपेक्षा जुमे के दिन की नमाज का बहुत ही अधिक महत्व होता है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment