Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आजसू की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  रामगढ़ उपचुनाव में आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई. रणधीर वर्मा चौक पर 2 मार्च गुरुवार को जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी. आजसू धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं. जगह-जगह कार्यकर्ता गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. मंटू महतो ने जीत के लिए रामगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि इस जीत को झारखंड के लिए ऐतिहासिक मोड़ माना जायेगा. इससे रामगढ़ के चौमुखी विकास का दरवाजा खुल जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही