Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विश्व आदिवासी दिवस पर छात्रों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विश्व आदिवासी दिवस पर आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. कॉलेज में छुट्टी होने के कारण प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई. निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का शीर्षक "प्रकृति सुरक्षित तो धरती सुरक्षित " था. प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 15 अगस्त को जारी किया जाएगा. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पर्यावरण का महत्व  समझाते हुए विश्व आदिवासी दिवस के औचित्य की जानकारी दी. उन्होंने इस दिवस पर देश-दुनिया में विशेष आयोजन की भी जानकारी दी. उन्होंने कला, जीवन शैली, वेशभूषा और सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे हुए आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. इस अवसर पर अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक त्रिपुरारी कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया. प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही