Search

 
 
 

धनबाद : विश्व आदिवासी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति की रक्षा का संदेश

 
Dhanabd : विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर भाषण व खूबसूरत पोस्टर बनाकर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया. कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने निबंध व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कॉलेज में छुट्टी होने के कारण प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड में हुई. शीर्षक था "प्रकृति सुरक्षित तो धरती सुरक्षित ". प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि परिणाम 15 अगस्त को जारी किया जाएगा. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए विश्व आदिवासी दिवस के औचित्य की जानकारी दी. इस विशेष दिवस पर देश-दुनिया में होने वाले विशेष आयोजनों के बारे में भी बताया. कला, जीवन शैली, वेशभूषा और सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे हुए आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी. अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक त्रिपुरारी कुमार ने विचार रखे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-protest-against-privatization-in-railways/">धनबाद

: रेलवे में निजीकरण के विरोध में ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही