धनबाद: मई दिवस पर कभी निरसा के पीठाकियारी बलिदानी मैदान में लगता था मेला
Niraj Kumar Dhanbad : एक मई यानी मजदूर दिवस. यह दिवस मजदूरों के लिए खास है. इस दिन मजदूर बहुल इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी कड़ी में एक समय मजदूर बहुल क्षेत्र निरसा के पीठाकियारी के बलिदानी मैदान (शहीद मैदान) में ऐतिहासिक मजदूर मेला लगता था. इस बलिदानी मैदान में स्थापित प्रतीक चिन्ह हसिया-हथौड़ा पर पुष्प चढ़ाकर बलिदानी मजदूरों को नमन किया जाता था. यहां सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था. लेकिन वर्ष 2010 से यहां इस पावन दिन पर भी सन्नाटा पसरा रहता है. निरसा का यह ऐतिहासिक मेला अब केवल यादों में ही सिमट कर रह गया है. सिर्फ क्षेत्र के मजदूर नेता या पुराने निरसावासी ही इस मेले की चर्चा करते हैं.

Leave a Comment