Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा सिनेमा हॉल के पास महिला से डेढ़ लाख की छिनतई

Advertisement
Advertisement

सरस्वती आजीविका सखी मंडल समूह को मिला था लोन, बैंक से की थी निकासी

Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है. गुरुवार 17 अगस्त को अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से डेढ़ लाख रुपये छीन लिये. भुक्तभोगी महिला ने निरसा पुलिस को लिखित शिकायत दी है. सूचना मिलते ही पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए रेस हो गयी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरसा महताडीह की रहने वाली रेखा गोराई, अंजना बागती और मामनी पाल निरसा सिनेमा हाल के पास पंजाब नैशनल बैंक से डेढ लाख रुपये निकालकर वापस घर जाने के लिए बाहर निकली. इसी बीच बाइक से दो अपराधी आये और रेखा गोराईं नामक महिला का थैला झपटकर भाग निकले. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि वह लोग सरस्वती आजीविका सखी मंडल समूह चलाती हैं. उस समूह को सीसीआई लिंकेज माध्यम से डेढ लाख का लोन पास हुआ था. उसी लोन के रुपये बैंक से निकालकर जा रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही