Search

 
 
 

धनबाद : जल वाहक वाहन की ठोकर से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी प्रिंस क्लब के समीप के आवासों में विगत सोमवार 8 अगस्त की शाम करीब साढ़े 6 बजे पानी देने आए वाहन (संख्या जेएच 10 बीके 6121) से ठोकर लगने के कारण लगभग 2 वर्षीय बच्ची शोभा कुमारी की मौत हो गई.

 चालक ने वाहन पीछे किया तो लगी ठोकर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांगामाटी निवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राहुल जायसवाल उर्फ राहुल राज का जलवाहक वाहन प्रिंस क्लब के समीप आवासों में पानी देने आया था. चालक द्वारा वाहन पीछे करने के दौरान ठोकर लगने से विनय मिश्रा की पुत्री शोभा कुमारी जमीन पर गिर पड़ी. परिजन सहित स्थानीय लोग उसे उठाकर डॉ सीजी साहा के रांगामाटी स्थित निजी क्लीनिक ले गए.

  धनबाद अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत

स्थिति को देखते हुए डॉ साहा ने बच्ची को धनबाद अस्पताल ले जाने को कहा. किंतु धनबाद अस्पताल ले जाने के क्रम में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. इसी बीच गुस्साए लोगों ने वाहन के कांच तोड़ दिए. कुछ लोगों ने नगर अध्यक्ष के आवास पर भी हंगामा किया. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया.

  वाहन मालिक ने दुख जताया

हालांकि आपसी समझौते के बाद मामले को लेकर थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है. इधर राहुल राज ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया है. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा समझौता पत्र दिया गया है. पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत नहीं की है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congresss-75-km-long-glory-journey-begins/">धनबाद:

कांग्रेस की 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही