Search

 
 
 

धनबाद : जोरापोखर पुटकी रोड बिजली सब स्टेशन लूट में एक गिरफ्तार

 
DHANBAD: धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा पुटकी रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन में बीती रात हथियार से लैस लगभग दो दर्जन अपराधियों ने धावा बोला, जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मो. तौहीद आलम तथा निरंजन कुमार को डरा धमकाकर व हथियार का भय दिखाकर उनकी ही चादर से हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया गया. अपराधियों ने विद्युत सब स्टेशन के सिस्टम में लगी 6 बड़ी बैटरी एवं सोलर सिस्टम की 10 बैटरी तथा पांच अन्य बैटरी लूटकर ले गए. लूटपाट में मो तौहीद आलम का 2000 रुपये तथा निरंजन कुमार के 200 रुपये भी लूट लिए गए.

  लूटपाट का सामान टेंपो में लादकर ले भागे

लूटे गए सामान की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है. दोनों कर्मियों ने किसी तरह बंधन से मुक्त होकर सुबह घटना की जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता और जोड़ापोखर थाना पुलिस को दी. जोड़ापोखर पुलिस के गश्ती दल में तैनात एएसआई मनी उरांव, हवलदार गोधल कुजूर तथा सिपाही शैलेश कुमार रजक ने घटना स्थल पर मामले की जांच की. सूचना जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह को दी. टेंपो में लदी बैटरी का पानी रास्ते में गिरा पाया गया. उसी के आधार पर पीछा करते हुए ऊपर कुल्ली, धोबी मोहल्ला में बैटरी सहित मालवाहक टेंपो को जब्त कर लिया गया. उसी स्थल पर लूटपाट के सामान के साथ शाहबाज आलम को धर दबोचा. जोड़ापोखर कांड संख्या 248/2021 धारा 395 के तहत अन्य अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी के दौरान बैटरी लदी मारुति 800  भी जब्त की गई, जिसमें 3 बैटरी रखी थी. छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजदेव सिंह, ए एस आई सुमन कुमार सिंह, ए एस आई मनी उरांव, ए एस आई शोमा उरांव, अंगरक्षक मुकेश कुमार, मनोज लकड़ा, हवलदार गोधल कुजूर तथा शैलेश कुमार रजक शामिल थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtaras-daughter-anjana-kumari-waved-the-flag/">जामताड़ा

की बेटी अंजना कुमारी ने लहराया परचम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही