Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

 
Maithon : कुमारधुबी बाजार स्थित एक दुकान में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने छापेमारी कर गांजा के साथ हीरालाल प्रसाद गोंड को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. कुमारधुबी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान में तीन किलो गांजा रखा हुआ है. लेकिन वहां नशेड़ियों को बेचने के लिये महज 20-25 पुड़िया गांजा रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. बाकी गांजा कहां छुपाकर रखा हुआ था यह जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है. पूछताछ के बाद देर रात दुकान से और गांजा बरामद होने की बात कही जा रही है. ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदार ने गांजा को ठिकाने लगा दिया. ज्ञात हो कि उक्त दुकान में इससे पहले भी पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बरामद किया था. उस समय तालडांगा स्थित उसके घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही