Search

धनबाद : मैथन चेकपोस्ट पर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Maithon : मैथन चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार की शाम बाइक सवार एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार खगेन बाउरी निरसा का रहने वाला है. वह अपनी बाइक ( संख्या जेएच 10 एएन 5725) पर बीस बोतल देसी शराब व दो बोतल अंग्रेजी शराब लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर निरसा आ रहा था. चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उसे पकड़ा गया. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि पहले ही सूचना मिली थी कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल से शराब लाकर झारखंड में बेच रहे हैं. पकड़े गए खगेन बाउरी को शुक्रवार को आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp