Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में दो पेटी नकली विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

 
Dhanbad : उत्पाद विभाग धनबाद की टीम ने मंगलवार को तेतुलमारी पेट्रोल पंप के पास छापामारी कर करीब 20 हजार रुपए की नकली विदेशी शराब के साथ आपूर्तिकर्ता पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है. अवर उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर टीम ने तेतुलमारी पेट्रोल पंप के पास छापामारी की. छापामारी में नकली शराब का मुख्य आपूर्तिकर्ता पंकज कुमार पकड़ा गया. उसके पास से दो पेटी (24 बोतल) ब्लैक टाइगर ब्रांड की नकली शराब जब्त की गई.गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार को जेल भेज दिया गया है. अवर निरीक्षक ने बताया कि पंकज कुमार मलकेरा का निवासी है. वह क्षेत्र के होटलों में नकली शराब की सप्लाई करता है. महंगी शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर ऊंची कीमत पर होटलों में पहुंचाता था. उन्होंने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर जिले में नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-excise-department-team-demolished-2-illegal-liquor-distilleries-seized-100-liters-of-mahua-liquor/">बोकारो

: उत्पाद विभाग की टीम ने 2 अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, 100 लीटर महुआ शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही