Search

 
 
 

धनबाद : पूर्वी टुंडी में वज्रपात से एक लड़के की मौत, 5 घायल

 
Dhanbad : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में वज्रपात से एक लड़के की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए. घटना गुरुवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी टुंडी प्रखंड की लटानी पंचायत के फतेहपुर गांव के तालाब के पास हुए वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि उसकी चपेट में आकर 6 बच्चे जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लड़के गांव के तालाब में स्नान कर रहे थे और कुछ मछली पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान अचानक हुआ, जिसकी चपेट में सभी सात लड़के आ गये. झटका इतना जोरदार था कि तीन लड़के तालाब में और तीन खेत में गिर गए. स्थानीय लोग आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए गोविंदपुर के एक निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने माजिद अंसारी (16 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. अन्य पांच घायलों में आबिद अंसारी, वजीर अंसारी, अनीस अंसारी, फिरोज अंसारी व एक अन्य शामिल है. मृत माजिद अंसारी को शुक्रवार की सुबह सुपुर्दे खाक कर दिया गया. सूचना पाकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो फतेहपुर गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. वह जनाजे में भी शामिल हुए. इधर, मृतक के पिता गुलाम सर्बर उर्फ बबलू ने आपदा सहायता राशि लेने से इंकार कर दिया और पोस्टमार्टम नहीं कराया. अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि वज्रपात से मौत की घटना में चार लाख रुपए आपदा प्रबंधन के तहत देने का प्रावधान है. इसके लिए शव का पोस्टमार्टम जरूरी है. यह भी पढ़ें : धर्म">https://lagatar.in/scheduled-caste-status-ends-on-conversion-of-religion-andhra-pradesh-high-court/">धर्म

बदलने पर अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही