Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कापासारा कोयला खदान में अवैध खनन करते गिरने से एक की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद जिले के निरसा स्थित कापासारा आउटसोर्सिंग परियोजना की आउटसोर्सिंग खदान में  मंगलवार, 29 मार्च की अहले सुबह अवैध कोयला खनन करने के दौरान गिरने से एक व्‍यक्‍ति की मौत हो गई,  जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना बाद वहां चोरी-छिपे कोयला चुन रहे लोगों में भगदड़ मच गई. परियोजना में काफी देर तक अफरतफरी की स्थिति रही. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में रोजाना की तरह सैकड़ों की संख्या में लोग अवैध तरीके से कोयला चुनकर आना-जाना कर रहे थे. तभी वीरभूम निवासी एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. उसे बचाने के क्रम में दो अन्‍य लोग गिर पड़े. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अवैध खनन कर रहे बाकी लोग मृतक व दोनों घायलों को लेकर भाग गए. हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=276904&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : किराना व्यवसायी के कर्मचारी से 70 हजार की लूट [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही