Search

धनबाद : हर 10 सैंपल की जांच में मिल रहा डेंगू का एक मरीज

विभाग ने जिले के 8 क्षेत्रों में साढे तीन लाख घरों का किया सर्वे

बरसात का पानी ज्यादा दिन तक जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें : डॉ. ओझा

Dhanbad : धनबाद में पिछले एक माह से लगातार सात से आठ डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 10 सैंपल की जांच में एक व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिल रहा है. स्थिति यह है कि एसएनएमएमसीएच में हर रोज डेंगू के चार से पांच मरीज भर्ती हो रहे हैं. हालांकि भर्ती होने वाले मरीज पांच से छह दिनों में ठीक भी हो जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि अब तक जिले के 8 क्षेत्रों में करीब साढे तीन लाख घरों का सर्वे किया चुका है. एसएनएमएमसीएच के डेंगू वार्ड में बच्चों से लेकर बूढ़े तक भर्ती हो रहे हैं. मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ. यूके ओझा बताते हैं कि अब तक डेंगू के जो केस सामने आ रहे हैं, उसमें मरीज का प्लेटलेट्स थोड़ा-बहुत नीचे आ रहा है. यदि कोई मरीज डेंगू के डेन वी 1 स्ट्रेन से पीड़ित होता है, तब यह खतरनाक है. इसमें मरीज की हालत गंभीर हो जाती है. एसएनएमएमसीएच में अब तक 40 से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें किसी की हालत गंभीर नहीं थी. चार से पांच दिनों में इनकी तबीयत में सुधार हो जा रहा है.

मरीजों में मिल रहे ये लक्षण

डॉ. यूके ओझा ने बताया कि भर्ती होने वाले मरीजों में तेज बुखार के साथ बदन व सिर में दर्द की शिकायत ज्यादा मिल रही है. इसके साथ ही किसी-किसी मरीज को उल्टी की शिकायत हो रही है. मरीज के ठीक होने के बाद भी कमजोरी महसूस करता है. ऐसे मरीजों को विटामीन के साथ जरूरी दवाएं दी जा रही हैं. लोगों को फिलहाल सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बरसात का पानी एक जगह ज्यादा दिन तक जमा होने से रोकें. रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरुर करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/only-journalists-from-recognized-institutions-will-get-membership-in-dhanbad-press-club/">धनबाद

प्रेस क्लब में मान्यता प्राप्त संस्थानों के पत्रकारों को ही मिलेगी सदस्यता  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp