Search

 
 
 

धनबाद : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक के समीप बुधवार 5 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे ट्रक की चपेट में आ कर बाइक पर युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.  लोगों का कहना है कि युवक बोकारो का निवासी था. आस पास के दुकानदारोंने कहा कि युवक गलत दिशा से जा रहा था. तभी तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उसी बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक रखा और कतरास थाना को सूचना दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही