Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बंद खदान में चाल धंसने से एक की मौत, तीन लोग घायल

Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-totemic-kudmi-society-sought-tribe-status-submitted-memorandum-to-bdo/">(Dhanbad)

जिले के बरोरा क्षेत्र की बंद खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से एक युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना 27 जुलाई को फुलारीटांड़ कोलियरी की बंद पड़ी डेको आउटसोर्स खदान में घटी. मृत युवक फुलारीटांड़ हटिया शिव मंदिर के निकट का रहनेवाला था. कोयला खनन कर रहे अन्‍य साथियों ने शव को बाहर निकालकर चुपके से परिजनों को सौंप दिया. वहीं, घायलों का चोरी-छिपे इलाज कराया जा रहा है. हादसे के बाद अवैध ढंग से कोयला खनन कर रहे लोग कोयला भरी सैकड़ों बोरियां खदान में ही छोड़कर भाग निकले. घटनास्‍थल पर सायकिल, मजदूरों का नास्‍ता, बांस की सीढ़ी समेत अन्‍य सामान बिखरे पड़ें हैं. वहीं, दूसरी ओर बीसीसीएल प्रबंधन व पुलिस-प्रशासन के लोग घटना से बेखबर हैं. बताया जाता है कि रोज की तरह बुधवार को भी तड़के दर्जनों लोग डेको पैच में माइंस के अंदर घुसकर कोयला काटने में लगे हुए थे. इसी बीच अचानक कोयले की गैलरी के बीच ऊपर से कोयला और पत्थर का बड़ा मलबा आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बोरे में कोयला भर रहे उसके तीन-चार साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.,

नहीं रुक रहा अवैध खनन, हादसों में जा रही गरीबों की जान

जिले में बीसीसीएल की बंद खदानों में कोयले का अवैध खनन जारी है. बीसीसीएल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन इसे रोकने में विफल रहे हैं. बरोरा क्षेत्र की इस पैच में आए दिन हादसे होते रहे हैं, जिसमें अब तक दर्जनों गरीबों की जान जा चुकी हैं. इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन कोई सबक ले रहा है, न ही मजदूर चेत रहे हैं. लोग कमाई की चक्कर में अपनी जान हथेली पर रखकर कोयला काटने से बाज नहीं आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-agitation-for-the-jharkhand-provincial-marwari-conference-elections-intensified/">धनबाद

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही