Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में एक लाख क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त, 21 पर केस

 
Dhanbad : धनबाद जिला खनन टास्क फोर्स ने सोमवार को पूर्वी टुंडी व मनियाडीह में छापामारी कर एक लाख क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त किया है. साथ ही आठ हाइवा और दो जेसीबी भी जब्त की है. पुलिस ने दोनों थानों में बालू की तस्करी में शामिल 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें 11 चालक व खलासी शामिल हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं, आठ हाइवा मालिकों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जेसीबी के नंबर के आधार पर उसके मालिकों को भी अभुयुक्त बनाया गया है. जबकि एक जेसीबी बिना रजिस्ट्रेशन के ही तस्करी में उपयोग की जा रही थी. बताते चलें कि धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि टुंडी के कई इलाकों में बराकर से बालू लाकर बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एसपी ने स्पेशल आपरेशन ग्रुप को सक्रिय किया और गोपनीय ढंग से छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में पूर्वी टुंडी इलाके से सात हाइवा पकड़े गए थे और 11 लोगों को दबोचा गया था. इन सभी को अभियुक्त बनाया गया है.यह जानकारी खान निरीक्षक विनोद विहारी प्रमाणिक ने दी. उन्होंने बताया कि टुंडी सीओ शैलेन्द्र चौरसिया की मौजूदगी में मनियाडीह थाना पुलिस के सहयोग से प्रखंड के सर्रा मौजा में छापामारी कर अवैध बालू का स्टॉक पकड़ा गया. धंधे में लिप्त 7 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों में आरिफ अंसारी, ललन राय, अरुण चौधरी, सिकंदर चौधरी, पप्पू राय, रजाक अंसारी व गुलाम अंसारी शामिल हैं. सभी सर्रा गांव के रहने वाले हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही