Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में पंचायत भवन से कंप्‍यूटर समेत एक लाख की संपत्ति चोरी

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-operation-started-in-sadar-hospital-will-reduce-the-burden-of-snmmch/">(Dhanbad)

जिले के मैथन स्थित काली पहाड़ी पूर्वी पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर सहित करीब एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. पंचायत सचिव अंबे सोरेन ने इस संबंध में 12 जून को मैथन ओपी में मामला दर्ज कराया है. पुलिस जांच में जुट गई है. अंबे सोरेन में पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि विगत 11 जून को जब वह पंचायत भवन पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर पाया कि पंचायत भवन लगा कंप्यूटर, प्रिंटर, 6 पंखे, 18 कुर्सी व अन्य सामन गायब हैं. बताया गया कि पंचायत भवन में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था. काली पहाड़ी पूर्वी पंचायत के नए मुखिया अजय मुर्मू चुने गए हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-work-continues-to-remove-wagons-of-derailed-goods-train/">

धनबाद : बेपटरी मालगाड़ी के वैगन हटाने का काम जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही