Search

 
 
 

धनबाद : गाविंदपुर में ठेकेदार से एक लाख की लूट, पुलिस को संदेह

 
Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर के गहिरा डाउन पुल के समीप शनिवार की दोपहर दो युवकों ने ठेकेदार साकिब अंसारी से एक लाख रुपए लूट लिए. बताया गया कि ठेकेदार अपने साइट पर मजदूरों का भुगतान करने मालिक से रुपए लेकर जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैठक लूटकर फरार हो गए. घायल ठेकेदार को बगसुमा स्थित मां तारा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से यशलोक अस्पताल गोविंदपुर स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस का कहना है कि साकिब अंसारी ने बताया है कि वह बाइक से गिर गया और दूसरी बाइक से जा रहे दो युवकों ने उसकी बाइक में टंगा रुपयों से भार बैग ले लिया. हालांकि सीसीटीवी में बैग नहीं दिखाई  दे रहा है. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि ठेकेदार के शरीर में कटने व चोट का कहीं निशान नहीं है. हालांकि उसके बयान के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है. साकिब अंसारी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकारी नीचे टोला निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र है. वह कारखानों में शेड आदि बनाने का ठेका लेता है. यह भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/the-wheel-of-development-of-garhwa-is-not-going-to-stop-now/">गढ़वा

के विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही