Search

 
 
 

धनबाद :  कतरास में जांच के दौरान वाहन से एक लाख रुपए जब्त

 
Katras : ईस्ट कतरास के समीप शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने एक वाहन से एक लाख 500 रुपए जब्त किए. मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह ने बताया कि ईस्ट कतरास के भटमुड़ना के समीप टीम वाहन जांच कर रही थी. एक वाहन की तलाशी लेने पर बैग से एक लाख 500 रुपए बरामद किए गए. वाहन पर सवार व्यक्ति रुपयों से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. रुपए जब्त कर कतरास थाना पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं, इसकी रिपोर्ट बनाकर धनबाद के डीडीसी को भेज गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही