Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी

Sindri : सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहरटांड़ निवासी अजय कुमार दास के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सोने के आभूषण सहित करीब एक लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली. घटना 14 फरवरी की रात की है. भुक्तभोगी भारतीय जीवन बीमा एजेंट अजय कुमार दास ने बताया कि वह परिवार के साथ जरूरी काम से बिहार के गया गए हुए थे. 15 फरवरी की सुबह जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. कमरे में रखी आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर चोर सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कानबाली व पंद्रह हजार रुपए नकद समेत लगभग एक लाख रुपए के सामान ले गए. सूचना पर पहुंची सिंदरी थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की. थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. लिखित शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/unbeaten-ddc-flagged-off-a-bus-full-of-muslim-pilgrims/">धनबाद

: मुस्लिम जायरिनों से भरी बस को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही