Search

धनबाद: जीतपुर में ठेकेदार के गोदाम की खिड़की तोड़कर एक लाख की चोरी

आसपास अधिकारियों के बंगले पर होमगार्ड रहते हैं तैनात, पुलिस कर रही है छानबीन

Jharia : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सेल जीतपुर ऑफिसर कालोनी स्थित ठेकेदार अनिल मंडल के गोदाम की खिड़की तोड़कर चोरों ने एक लाख की इलेक्ट्रिक सामग्री की चोरी कर ली है. ठेकेदार ने थाना में मामला दर्ज कराया है. भुक्तभोगी ठेकेदार ने बताया है कि रविवार 23 जुलाई की शाम को मुंशी ने काम खत्म होने के बाद गोदाम में ताला लगाया व घर चला गया. सोमवार को सुबह आया तो गोदाम की खिड़की टूटी हुई थी. गोदाम में जाने पर पता चला कि 6 पीस सिलिंग फेन, 100 मीटर केबुल तार के अलावा अन्य सामग्री चोरी हो गई है. जिस जगह पर घटना घटी है, वहां सेल के अधिकारियों का बंगला हैं. वहां 24 घंटे होम गार्ड के जवान ड्यूटी करते हैं. जवान गश्ती भी करते हैं. फिर भी चोरी होने पर आश्चर्य हो रहा है. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//