Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  वन नेशन, वन कार्ड के फार्मूले से कम कार्ड वाले डीलर परेशान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंद्र सरकार के वन नेशन वन कार्ड के फार्मूले ने पीडीएस डीलरों की मुश्किलें बढ़ा दी है. धनबाद के शहरी क्षेत्र में 709 पीडीएस डीलर हैं, जिनमें से कुछ डीलरों के पास 50 से भी कम कार्डधारी हैं. कुछ डीलरों पास 400 से 900 तक कार्डधारी राशन लेते हैं.

कुछ डीलरों को  सता रहा डीलरशिप गंवाने का डर

सरकार के इस फार्मूले से कम ग्राहक वाले डीलरों को डीलरशिप गंवाने का डर सताने लगा है. ऐसे डीलरों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों की मिली भगत से ऐसी स्थिति बनी. अधिकारियों ने चहेते डीलरों को अधिक कार्डधारियों को सूची उपलब्ध करा दी. विरोध करने पर दो साल पूर्व विभाग के अधिकारी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि हर वार्ड में एक समान कार्ड होगा. फाइल रांची मुख्यालय भेजा गई है. परंतु सब झूठ साबित हुआ. अब कहा जा रहा है कि सरकार ने ही पुरानी व्यवथा समाप्त कर दी तो अब हम क्या करें.

   अब ग्राहकों की चलेगी मर्जी

वन नेशन वन कार्ड एनआरसी लागू होने के बाद ग्राहक अब किसी भी मन पसंद डीलर से राशन ले सकता है. ग्राहक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन सबमिट करने के बाद उस ग्राहक का कार्ड उसकी पसंद के डीलर के पास ट्रांसफर हो जाएगा. जिसके पास कम कार्डधारी हैं उन्हें अब खुद मेहतन करनी होगी, अन्यथा वक्त के साथ उसकी डीलरशिप भी जा सकती है.

  कुछ डीलरों पर विभागीय अधिकारी मेहरबान

कुछ डीलरों को विभाग से हर सुख- सुविधा मिल रही है. इस सुविधा का फायदा उठाकर डीलर सरकारी अनाज की कालाबाजारी से भी नहीं चूकते. कुछ हद तक लाभ अधिकारियों के पास भी पहुंचता है. अधिकारी के इशारे पर विभाग में बैठे कुछ लोग इस काम को अंजाम देते हैं. जिनका अधिकारी से अच्छा संबंध नहीं है, उनके आवंटन में कटौती कर दी जाती है.

  इन डीलरों के पास है सबसे कम कार्डधारी

भोला कुमार रवानी 25,ललन चौधरी 42, विनोद कुमार चौधरी 61, देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता 36, जानकी एसजीएस 28,जय प्रकाश सिंह, 50, जय प्रकाश सिंह 50, जगदेश्वर साव 36, मनोज कुमार 25, लक्ष्मी देवी 30, लीलावती देवी 23, राज कुमार सिंह, 68, सुनिल कुमार 50,राज कुमार साव 26, सुमन रजवार 54 सहित अन्य.

 इनके पास मनचाहा कार्डधारी

मुजाबिर आलम 799,अविनाश 663, महेन्द्र सिंह 665,उपर कुल्ही एसजीएस 645,वृजकिशोर महतो 640,विष्णु देव प्रसाद 601, महेन्द्र शर्मा 645,रंजना देवी 596, नंद लाल गुप्ता 595,अखिलेश कुमार सिंह 591,सुजित कुमार सिंह 561,रमेश प्रसाद, 553,उर्मिला देवी 549,गौपाल कुमार सिंघानिया 547,कृति कुमार सिंह 535,निलम देवी 511,नकुल तिवारी 480, मनोज कुमार निराला 450, मुकुंद कुमार 416,  ममता पांडेय 479,यदुनंदन पासवान 490,मीना देवी 443,सुधीर राम 452,राज कुमार गुप्ता 482,पंकज कुमार शर्मा 468, सुरेश कुमार सिंह 430 सहित अन्य..

 अब कुछ नहीं हो सकता : डीएसओ

जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भोगेन्द्र ठाकुर से जब इस मामले पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि जिन डीलरों के पास कम कार्ड है, उसमें फ़िलहाल कुछ नहीं हो सकता है. इस प्रस्ताव को मुख्यालय ने ही निरस्त कर दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-7-rounds-fired-at-contractor-matlubs-house-in-wasseypur-azad-nagar/">धनबाद

: वासेपुर आजाद नगर में ठेकेदार मतलूब के घर पर 7 राउंड फायरिंग [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही