Search

 
 
 

धनबाद : ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश- इरफान

 
Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सोमवार को धनबाद पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है. इसे `वन मोदी, वन नेशन, नो इलेक्शन` कहना ज्यादा सही होगा. यह देश की बहुदलीय व्यवस्था के खिलाफ है. स्वास्थ्य मंत्री की इस टिप्पणी से सियासी माहौल गरमा गया है. इससे पूर्व मंत्री शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जामताड़ा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के पुत्र शुभम सिंह से मिलने पहुंचे. शुभम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात कर शुभम का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उसके परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/mainiyan-samman-yojana-government-cm-hold-meeting-in-preparation-for-grand-program-on-28th-december/">मंईयां

सम्मान योजनाः 28 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम की तैयारी में सरकार, CM ने की बैठक
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही