Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के एक, कलियासोल प्रखंड के 3 अमृत सरोवरों पर फहराएगा तिरंगा

 
Nirsa : प्रशासन ने धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-muharram-flag-stolen-in-jharia-people-created-ruckus-one-in-custody/">(Dhanbad)

जिले के विभिन्न प्रखंडों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया है. बन कर तैयार हो चुके सभी सरोवरों पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय झंडा फहराया जाना है. इसके लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. इसमें जिले के निरसा और कलियासोल प्रखंड को शामिल किया गया है. निरसा के बीडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि निरसा के एक और कलियासोल के तीन अमृत सरोवरों पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने की तैयारी है. इसके तहत निरसा प्रखंड की सिजुआ पंचायत स्थित सिजुआ बड़ा बांध तालाब पर ध्वजारोहण किया जाएगा. मौके पर अधिकारी के रूप में निरसा के बीपीओ नागेंद्र कुमार और मो. हाफिज अंसारी क्षेत्र पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. वहीं कलियासोल प्रखंड की डुमरिया पंचायत स्थित पुराना बांध, आंखद्वारा पंचायत के सरकारी तालाब और पिंडराहॉट पंचायत के लखीमपुर बांध तालाब पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा. यहां अधिकारी के रूप में बीपीओ अशोक कुमार दास और सहायक अभियंता तरंग दास मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-make-the-tricolor-campaign-successful-in-pms-every-house-pn-singh/">

धानबाद : पीएम के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं पूर्व सैनिक- पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही