Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  गोविंदपुर एनएच पर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच पर डायट ट्रेनिंग स्कूल के समीप शनिवार 20 अगस्त को ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो ट्रेनिंग स्कूल के समीप रोड क्रॉस करने में अनियंत्रित हो गई और एक बाइक को धक्का मारते हुए आगे जाकर पलट गया. ऑटो पर सवार मिर्गाबनी निवासी मुख्तार नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई.

  घायल को छोड़ भागे लोग, चली गई जान

दुर्घटना में ऑटो पर सवार 7 - 8 लोग और बाइक सवार घायल हो गए. चालक और अन्य सवार लोग धीरे धीरे निकल गए, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को वहीं छोड़ दिया. बाद में स्थानीय लोग पंहुचे और उसको नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. साथ ही ऑटो संख्या JH 10 AQ 2933 को जब्त कर थाना ले गई. गोविंदपुर पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दी. कहा कि ऑटो चालक और मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-road-construction-and-pipeline-work-in-the-rain-it-is-haram/">धनबाद:

 बारिश में सड़क निर्माण व पाइपलाइन के काम से जीना हुआ हराम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही