Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: स्टेशन पर व ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाला पकड़ाया

Advertisement
Advertisement

दो महंगे मोबाइल भी बरामद, कई बार चोरी के मामले में जा चुका है जेल

Dhanbad: धनबाद स्टेशन पर व ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाला शातिर अपराधी मनईटांड़ का विक्की साव बुधवार 20 सितंबर को फिर पकड़ा गया. आरपीएफ सूत्रों के अनुसार वह अबतक एक दर्जन से अधिक बार मोबाइल, बैग व पर्स चोरी के मामले में जेल जा चुका है. उसके पास से दो महंगे मोबाइल मिले हैं, जो यात्रियों की जेब से चुराये गए थे. बरामद मोबाइल में एक धैया के मनोज यादव और दूसरा खगड़िया के रोशन राज का है. दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. दोनों के मोबाइल विक्की ने उड़ा लिये और भाग निकला. वह तीसरे शिकार की तलाश में था, तभी आरपीएफ पदाधिकारियों व जवानों के हत्थे चढ़ गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि वह बेरोजगार है. भरन पोषण के लिए चोरी करता है. इस संबंध में धनबाद रेल थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही