Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिसमें राष्ट्र भक्ति नहीं, वह शिव भक्त भी नहीं  सकता : हेमलता शास्त्री

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोला कुसुमा में शिव महापुराण कथा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार 21 जनवरी को प्रसिद्ध कथावाचिका हेमलता शास्त्री ने कहा कि देश सर्वोपरि है, देश बचेगा तभी हम और आप बचेंगे. इसलिए युवाओं में देश प्रेम होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिनमें राष्ट्र भक्ति नहीं, वह शिव भक्त भी नहीं हो सकता है. भगवान शिव की भक्ति उसी में समाहित हो सकती है जो अपने राष्ट्र से प्रेम करना जानता है. हर माता पिता को अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना जगानी चाहिए. इससे पूर्व भारत माता की भव्य झांकी निकाली गई. झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. झांकी पुनः कथा स्थल पर पहुंची, जहां भारत माता का पूजन किया गया. इस अवसर पर कथा वाचिका हेमलता शास्त्री को पगड़ी व तलवार भेंट की गई. कथा व पूजन को सफल बनाने में भरत सिंह, दीपक सिंह, सतवीर सिंह आदि ने सराहनीय योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही