धनबाद : बीबीएमकेयू के तीन हजार छात्रों का एक साल बर्बाद होना तय
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत जारी सेमेस्टर वन के रिजल्ट में 10 प्रतिशत छात्र चार या चार से अधिक विषय मे फेल हैं. इन विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष में प्रोमोशन मिलना नामुमकिन है. ऐसे में उनका एक वर्ष बर्बाद होना तय है. इन विद्यार्थियों की संख्या लगभग 3 हज़ार के आसपास है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि 1 से 3 विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 17000 है. ये विद्यार्थी सेकंड सेमेस्टर के सभी छह विषयों में पास हुए तो वे दूसरे वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे. बता दें दूसरे वर्ष में प्रोमोशन के लिए विद्यार्थियों को सेमेस्टर एक और दो के 12 पेपर में से नौ पेपर में पास होना अनिवार्य है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment