Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिला से 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, थाना में की शिकायत

Dhanbad : सरायढेला थाना अंतर्गत भुईफोड़ मंदिर के समीप रहने वाली देवसीता घोष ने सरायढेला थाना में 98 हज़ार रुपये ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है. सरायढेला थाना में दिए गए लिखित आवेदन में जिक्र है कि 31 मार्च को उनके मोबाइल पर कॉल आया था, जिसमें उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सामान भेजे जाने की बात कही गई थी. उसके बाद मुंबई थाने से फर्जी कॉल आया कि उनके कार्ड से अवैध कार्य किए जा रहे हैं. कॉल सुनकर वह डर गई. उनसे जो डिटेल्स मांग गया उसे वह दे दी. कुछ ही देर में उनके बैंक अकाउंट से 98 हजार रुपए ट्रांजेक्शन होने की उनके मोबाइल पर मैसेज आया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596819&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद: निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में स्थिति सामान्य, धारा 144 जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही