Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में ऑनलाइन सिस्टम, लेकिन छात्रों से फॉर्म के वसूले जा रहे लाखों रुपए

 
Dhanbad : धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्याय (बीबीएमकेयू) में लगभग सभी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है. परीक्षा फॉर्म भरने की व्यवस्था भी ऑनलाईन है. यह ऑनलाइन व्यवस्था बीबीएमकेयू के अंतर्गत आने वाले धनबाद और बोकारो के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में भी लागू है. ऑनलाइन व्यवस्था में नामांकन से लेकर परीक्षा फॉर्म भरने तक सभी प्रक्रियाएं विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पूरी करनी पड़ती हैं. इसमें फॉर्म की हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं होती. इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से प्रति फॉर्म 50 रुपया वसूल करता है.

यूजी में 30 हज़ार विद्यार्थी, 15 लाख रुपए की हो रही वसूली

बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो जिले में 10 अंगीभूत सहित संबद्ध और अल्पसंख्यक कॉलेजों को मिलाकर कुल 34 कॉलेज हैं. इनमें करीब 30 हज़ार विद्यार्थी अध्यनरत हैं. हाल ही में फाइव ईयर यूजी प्रोग्राम के सेकंड सेमेस्टर में 30294 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. जिसकी परीक्षा अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है. विवि प्रशासन ने इन विद्यार्थियों से फार्म के शुल्क के रूप में कुल 15.14 लाख रुपए की वसूली की है.

छात्र संघ चुनाव के नाम पर सात वर्षों में वसूले 84 लाख

बीबीएमकेयू प्रशासन प्रति वर्ष विद्यार्थियों से छात्र संघ चुनाव के नाम पर 30 रुपया लेता है. ऐसे में 30 हज़ार विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष लगभग 12 लाख रुपये की वसूली की जा रही है. ज्ञात हो कि विवि में अंतिम बार छात्र संघ चुनाव वर्ष 2016 में हुआ था. यानी बीते सात वर्षों में विवि ने बिना चुनाव कराए ही छात्र संघ चुनाव के नाम पर विद्यार्थियों से 84 लाख रुपए वसूले हैं.

मैगजीन के लिए प्रति छात्र 50 रुपये की वसूली

विवि प्रशासन विद्यार्थियों से मैगजीन के नाम पर प्रतिवर्ष प्रति छात्र 50 रुपये वसूलता है. यूजी और पीजी के लगभग 40 हज़ार विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की वसूले जा रही है, लेकिन मैगजीन नहीं छपवाई जाती है. ऐसे में विद्यार्थियों से सुविधा शुल्क के नाम पर विवि प्रशासन केवल वसूली करता है, पर उसका लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/only-two-trains-from-dhanbad-to-sultanganj-all-seats-full-trouble-for-kanwariyas/">धनबाद

से सुल्तानगंज के लिए सिर्फ दो ट्रेन, सभी सीटें फुल, कांवरियों की परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही