Search

 
 
 

धनबाद : पांच दिन में हुई मात्र 33.7 एमएम बारिश

 

सामान्य से 68 प्रतिशत पीछे, नहीं हो सकी धनरोपनी की शुरुआत

Dhanbad : वर्तमान मानसून धनबाद के लिए खराब रहा है. 23 जुलाई को जिले में मानसून प्रवेश के बाद से अब तक एक बार भी मूसलाधार बारिश नहीं हुई है. इस वजह से टुंडी, बलियापुर, सिंदरी, बाघमारा, तोपचांची समेत अन्य इलाकों में धनरोपन शुरू नहीं हो सकी है. खेतों में धान के बिचड़े पीले पड़ने लगे हैं. बारिश नहीं होने से गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है. विगत दो दिन को छोड़ दें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जिससे लोग परेशान थे.

 अब तक मात्र 119.4 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के 17 जुलाई को जारी रिकार्ड के अनुसार धनबाद जिले में अभी तक मात्र 119.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. जो की सामान्य से 68 प्रतिशत कम है. सामान्यतया: मानसून व प्री मानसून सीजन में एक जून से 17 जुलाई तक 374.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती रही है. विगत पांच दिनों में 13 से 17 जुलाई तक धनबाद जिले में मात्र 33.7 मिलीमीटर बारिश हुई है.

 23 तक हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार फिलहाल बारिश के आंकड़ों में सुधार की गुंजाइश नहीं है. विभाग ने 21 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. 23 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना भी जताई है. हालांकि कहा गया है कि अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है. लेकिन इसके असर के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही