Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी के रोजगार मेला में पहुंचे मात्र 350 युवा, 76 का हुआ चयन

 

29 अगस्त को मुख्यमंत्री देंगे ऑफर लेटर, 67 युवकों का किया गया शॉर्टलिस्ट

Maithan : श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग ने 22 अगस्त मंगलवार को कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र स्थित नियोजनालय भवन में रोजगार मेला लगाया. मेला में कुल नौ कम्पनियां पहुंची, जिनमें दो लोकल कम्पनी इंड ज्योति फिंटेक प्राइवेट लिमिटेड और कुमारधुबी हॉस्पिटल शामिल थी. दोनों कम्पनियों ने अलग अलग क्षेत्र में कुल 105 वैकेंसी निकाली थी. कुमारधुबी हॉस्पिटल ने एएनएम, जीएनएम नर्सिंग स्टाफ, मार्केटिंग, रिसेप्शनिस्ट, स्वीपर, फ्लोर मैनेजर, अंफिस असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन एवं गार्ड की बहाली निकाली थी. इंड ज्योति फिंटेक के लिए फील्ड ऑफिसर, टेलीकालर एवं सेल्स ऑफिसर की बहाली थी. रोजगार मेला में अपेक्षा से काफी कम बेरोजगार युवकों ने हिस्सा लिया. मेला में मात्र 350 युवा ही पहुंचे, उनमें 76 युवाओं का चयन किया गया और 67 को शार्टलिस्ट किया गया. कुमारधुबी हॉस्पिटल ने अलग अलग क्षेत्र में कुल 15, जबकि इंड ज्योति फिंटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 25 अभ्यर्थियों का चयन किया. श्रम विभाग के नियोजन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 9 कंपनियों में 3000 की बहाली है.चयनित सभी लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा 29 अगस्त को ऑफर लेटर दिया जाएगा. 30 अगस्त को संबंधित कंपनियों द्वारा भी लेटर दिया जाएगा. बेरोजगार युवकों ने कहा कि रोजगार मेला में कोई नामी गिरामी कम्पनियां नहीं आई थी. जो भी वैकेंसी निकाली गई थी, वे सभी मेले में वेतन सहित अन्य सुविधाओं को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती हैं, मगर योगदान देने के बाद उनकी नौटंकी शुरू हो जाती है. इस कारण बेरोजगार युवाओं में मेले को लेकर कोई उत्साह नहीं था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही