ज्यादा पद सुरक्षा गार्ड के, कम वेतन के कारण नहीं पहुंच रहे अभ्यर्थी
मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकतर कंपनियां सिक्योरिटी कार्यों से जुड़ी थीं. इसके अलावा एजेंट, फील्ड वर्क जैसे काम थे. काम के एवज में काफी कम पैसे दिए जा रहे थे. अच्छे जॉब में स्कील और अनुभव की मांग की जाती है. इसी वजह से वैकेंसी के अनुपात में अभ्यर्थी रोजगार मेला में नहीं पहुंच रहे हैं.नियोजन पदाधिकारी ने गिनाईं नियोजनालय की सुविधाएं
मौके पर नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में बताया. रोजगार मेला में सुपर स्टार सिक्योरिटी, अशर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड, होंडा मोटरसाइकिल, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, होरिजोन धनबाद इत्यादि ने हिस्सा लिया. मेला में ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राकेश कुमार, किशोर कुमार सिन्हा, उच्च वर्गीय लिपिक प्रशांत गोयल, विवेक कुमार साहू, अमित कुमार, संजय कुमार, राज शेखर कुमार एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-broke-ac-sheet-of-engineers-room-in-pb-area/">धनबाद:अपराधियों ने पीबी एरिया में इंजीनियर के रूम की एसी शीट तोड़ी [wpse_comments_template]
Leave a Comment