Search

 
 
 

धनबाद: बदलाव को आत्मसात करने वाली कंपनी ही लगा सकती है लंबी दौड़: अमलेंदु प्रकाश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) का 122 वां स्थापना दिवस 7 जनवरी शनिवार को डीजीएमएस सभागार में मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक अमलेंदु प्रकाश और डीजीएमएस के डीजी प्रभात कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने कहा कि किसी संस्थान के लिए 121 वर्ष तक टिके रहना ही उसके लिए बड़ी उपलब्धि है. बदलाव को आत्मसात करने वाली कंपनी ही इतने लंबे समय तक दौड़ में बनी रहती है. डीजीएमएस ने अपनी सतत बदलाव की प्रवृत्ति से 122 सील का सफर तय किया है. स्थापना दिवस समारोह को डीजीएमएस के डीजी प्रभात कुमार, डीडीजी मैकेनिकल डीबी नाईक, डीडीजी इलेक्ट्रिकल अजय सिंह सहित संस्थान के विभिन्न एसोसिएशन के सदस्यों ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये डीजीएमएस के विगत 121 वर्ष के सफर एवं पिछले कुछ वर्षों में डीजीएमएस द्वारा खनन क्षेत्रों में अपनाई गई सुरक्षा तकनीक के कार्यान्वयन का प्रदर्शन किया गया. धन्यवाद ज्ञापन पीके सिंह ने किया. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-now-the-construction-of-gaya-bridge-under-pass-will-be-done-the-government-showed-the-green-signal/">धनबाद:

 अब हो जाएगा गया पुल अंडर पास का निर्माण, सरकार ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही