Search

 
 
 

धनबाद :अध्ययनशील विद्यार्थी ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है-ग्रामीण एसपी

 
Dhanbad :दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्वामी विवेकानंद सभागार में विद्यालय के नवीन विद्यार्थी परिषद के वार्षिक अलंकरण समारोह का 3 अगस्त को आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन उपस्थित थीं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. कार्यक्रम में वृष वर्धन सिंह, युविका रस्तोगी, यश हरोदिया, अंचिता कनोरिया एवं अन्य को अलंकृत किया गया. प्राचार्या ने नवीन विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई. संबोधन में उन्होंने कहा कि यह `विद्यार्थी अलंकरण समारोह ` विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का गुण विकसित करेगा. मुख्य अतिथि ने कहा कि `विद्यार्थी अलंकरण समारोह` ने उनके अपने विद्यार्थी जीवन को जीवंत कर दिया. उन्होंने कहा कि प्रयत्नशील एवं अध्ययनशील विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. उन्होंने कामना की कि विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता रहे तथा विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी लक्ष्य को प्राप्त कर जीवन में सफल हों. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सराहते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/4-nominated-for-the-post-of-president-of-dhanbad-district-marwari-conference/">जिला

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 4 ने किया नामांकन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही