Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निगम के समाधान शिविर में मिलता है सिर्फ आश्वासन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-jam-starts-spilling-at-bartand-bus-depot-in-the-evening/">(Dhanbad)

नगर निगम का समाधान दिवस सिर्फ आश्वाशन दिवस बन कर रह गया है. शिविर में आने वाले लोगों से निगम के कर्मी, आवेदन लिखवाते हैं, मोबाइल नंबर व घर का पता रजिस्टर में दर्ज कराते है और कहते हैं- जाइए काम हो जायेगा.

निगम में 25 मई को आयोजित समाधान दिवस शिविर में भी ऐसा ही नजारा दिखा. एक व्यक्ति निगम कर्मी से कह रहा था सर मेरे इलाके में 16 फीट रोड है, लेकिन संवेदक 10 फीट रोड की ढलाई कर चला गया, कर्मी ने फोन घुमाया, तो उधर से जवाब आया- रोड की मापी करना मेरा काम नहीं है. अभी फुर्सत नहीं है. इसके बाद उक्त कर्मी ने शिकायतकर्ता से कहा कि जाइए, कल आपका काम हो जायेगा. इसके बाद शिविर में आए दूसरे शख्स ने कहा कि मेरे घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग है, इसके बाद भी हमसे डेढ़ गुना अधिक होल्डिंग चार्ज लिया जा रहा है. उसे भी आश्वासन मिला- ठीक है]

आपकी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा. निगम के सहायक रवींद्र भगत ने पूछने पर बताया कि दोपहर दो बजे तक कुल 20 शिकायतें आई थीं. ज्यादातर शिकायतें होल्डिंग, पानी, नाली, रोड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेप्टिक टैंक की सफाई आदि से जुड़ी थीं. इनमें से कई का तो त्वरित समाधान कर दिया जा रहा है, कुछ लोगों को समय दिया जा रहा है. सिर्फ आश्वाशन जैसी बात नहीं है. ज्ञात हो कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पिछले गुरुवार से निगम में समाधान दिवस के नाम से शिविर लग रहा है.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-srimad-bhagwat-katha-gyan-yagya-begins-with-procession-in-katras/">धनबाद

: कतरास में शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही