Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा ही कर सकती है झारखंड का विकास- ढुल्लू महतो

 
Nirsa Bazar : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि भाजपा ही झारखंड का विकास कर सकती है. निरसा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के चुनाव प्रचार के सिलसिले में बुधवार को निरसा पहुंचे ढुल्लू महतो पांडरा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. कहा कि लोकसभा चुनाव में निरसा की जनता ने जिस तरह भाजपा को समर्थन दिया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को समर्थकर देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगी. क्योंकि भाजपा जो कहती है, उसे करती भी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह घुसपैठिये कब्जा कर रहे हैं, उसी तरह अब वे झारखंड में भी करना चाहते हैं. इसे भाजपा ही रोक सकती है. जहां भी लाल झंडा के विधायक रहे, वहां के सभी उद्योग-धंधे बंद हो गए. भाजपा उन उद्योगों को फिर खुलवाएगी. उन्होंने भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया. हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में खनिज, बालू, कोयला, पत्थर की खुलेआम लूट हुई. उन्होंने जनता से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों से बचकर रहने की अपील की. कहा कि ये लोग पैसा के बल पर वोट खरीदने निकले हैं. प्रेसवार्ता में पार्टी प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cpiml-will-distribute-leaflets-door-to-door-in-support-of-arup-chatterjee-in-nirsa/">धनबाद

: निरसा में अरूप चटर्जी के समर्थन में घर-घर पर्चा बांटेगी भाकपा माले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही